कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद
कटिहार के रोशना थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। पैसे नहीं देने पर युवक को मारी गोली कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध के पास बाइक सवार 19 वर्षीय राजेश कुमार को दो अज्ञात अपराधियों ने रोका।बदमाशों ने उससे पैसे की मांग की, लेकिन इंकार करने पर उसकी जांघ में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर दर्ज हुआ केस घटना के बाद घायल युवक राजेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर रोशना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया। 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी नीतीश कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा लोगों का भरोसा घटना के इतने कम समय में खुलासे और गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।











