AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
April 16, 2026
in देश
0
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

बीच सड़क पर कटर ट्रॉली पर लोड करने के दौरान हुआ हादसा.

12 दिन की मासूम बच्ची के सर से उठा पिता का साया.

बड़ी खबर इस वक्त उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से निकलकर आ रही है जहां कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार की शाम करीब 07 बजे की है जब फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चौरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बरवां टोला के पास मुख्य सड़क पर पकहां गढ़ निवासी गुड्डू शाही के कम्बाइन हार्वेस्टर के कटर को ड्राइवर, क्लीनर और फोरमैन के द्वारा ट्रॉली पर लोड किया जा रहा था. इसी दौरान बरवां टोला निवासी ढ़ोढ़ा यादव के 30 वर्षीय पुत्र अवनीश उर्फ मंटू यादव बाईक से अपने घर से डेयरी की तरफ जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम्बाइन हार्वेस्टर के कर्मचारियों द्वारा कटर ट्रॉली के पहियों पर स्टॉपर नहीं लगाया गया था जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर कटर सड़क पर गिर कर लुढ़कने लगा एवं रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार मंटू यादव उसकी चपेट में आ गए. कटर के स्पाईक्स उनके शरीर में बुरी तरह से जा धंसे जिससे मंटू यादव की मौके पर हीं मौत हो गई. घटना के बाद कम्बाइन हार्वेस्टर के ड्राइवर, क्लीनर और फोरमैन घटनास्थल पर हीं कम्बाइन हार्वेस्टर को छोड़ कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक के मासूम बच्चे तो यह समझने लायक भी नहीं थे कि उनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है. बता दें कि मुम्बई में लेबर कॉन्ट्रैक्टर का काम करने वाले मंटू यादव पिछले महीनें हीं परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव वापस आए थे और अपनी छोटी बेटी के जन्म पर उन्होंने परिवार के साथ कुछ समय और रूकने का फैसला किया था. जिस बच्ची के जन्म पर मंटू यादव ने खुशियां मनाई वो महज 12 दिनों की है जिसे एक कम्बाइन हार्वेस्टर के ड्राइवर, क्लीनर और फोरमैन की लापरवाही की वजह से पिता का प्यार दुलार कभी मिल नहीं पाएगा. घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा शव को सड़क पर रख कर कम्बाइन हार्वेस्टर के मालिक एवं जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की जा रही है वहीं मौके पर स्थानीय थाने के पुलिस बल की भी उपस्थिति है जिनके द्वारा परिजनों एवं आक्रोशित ग्रामीणों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु प्रशासनिक कब्जे में लेने के लिए समझाया बुझाया जा रहा है. खबर के प्रकाशित होने तक किसी भी प्रकार के प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई थी. हालांकि कम्बाइन हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्रों पर साफ साफ Not for play on the road लिखा रहता है फिर भी इस प्रकार की घटनाएं अक्सर ऐसी चेतावनियों को अंगूठा दिखाते मिल हीं जाती हैं. इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

April 16, 2026
कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

April 16, 2026

मुंगेर में AEDO परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

April 16, 2026

Recent News