हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 325/22, दिनांक 25 जुलाई 2022 में दर्ज मामले में आरोपी भीम सिंह (पिता- बिहारी लाल सिंह, निवासी जटहा) लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव जटहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल बना है, वहीं आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।
पुलिस का सख्त संदेश: कानून से भागने वालों की जगह अब सिर्फ जेल है।










