गोपालगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 चोरी की बाइक बरामद, असली मालिकों को लौटाई गई
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की 18 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
बरामद की गई सभी बाइकों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के रिलीज ऑर्डर के तहत उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा सभी वाहन मालिकों का विधिवत सत्यापन कर उन्हें उनकी संपत्ति वापस दिलाई गई, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें










