54 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को सुबह में गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीत मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में तस्करी करने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी संभावित रास्तों पर वाहन जांच आरंभ किया। किसी बीच उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर बोरी ला दे एक बाइक सवार आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से उत्तर प्रदेश निर्मित 54 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही उसकी बाइक को जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का माझा गांव निवासी बिट्टू कुमार है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।









