नौतन अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर अपराधियों को करारा झटका दिया है। पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे नौतन थाना क्षेत्र के मीठा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार से आते दिखाई दिये। मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस वाहन देखते ही भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया और दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपी नौतन के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा तथा आर्यन कुमार हैं। दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि काफी लंबी है। पवन कुशवाहा पर पहले भी हथियार और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आर्यन कुमार पर भी पुराने आपराधिक मामले मौजूद हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामद हथियार और मोबाइल को जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी अब किसी भी सूरत में बच नहीं सकते।










