आज समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,लोक सभा प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में मृतक उद्र प्रताप यादव पुत्र श्री होरी लाल यादव निवासी ग्राम मोतियारी तहसील नरैनी साथियों के साथ जाकर मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की, 49 वर्षीय मृतक उद्र प्रताप कुछ दिन पूर्व सुबह खेत गया था, दैवीय आपदा से ग्रस्त खेत को जब देखा वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई,मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़कर गया है जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं आधा बीघा जमीन है मृतक नितांत गरीब है मृतक को अभी तक कोई भी सरकारी सहायता नहीं मिली इसी को ध्यान में रखते हुए समाजवादियों ने उसकी आर्थिक सहायता की और उसको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ में जिला मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,प्रोफेसर सुनील यादव,राजेश सिंह, विपिन पटेल आदि लोग मौजूद रहे










