उचकागांव थाना कांड के अप्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज, 29 मार्च 2026
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में दर्ज एक महत्वपूर्ण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उचकागांव थाना कांड संख्या 403/25 के अप्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला दिनांक 08 नवंबर 2025 का है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में शामिल अभियुक्त अनुप कुमार (पिता – चन्द्रमा साह) निवासी मथौली खास, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोपालगंज पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।










