नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद
गोपालगंज, 29 मार्च 2026 — गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हथुआ थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 114/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निपु कुमार मांझी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वह सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
मामला धारा 305/317(2)/3(5) बीएनएसओ के तहत दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है और यदि इसमें किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।










