शिवदह पंचायत में पांच दिवसीय चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई,
सिवान ll जिले के महराजगंज के शिवदह गाँव मे पांच दिवसीय चंडी यज्ञ को लेकर निकला कलश यात्रा जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे पंचायत क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय माता दी के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए थे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। वहीं यज्ञ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया, जिसके बाद भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वही आयोजन समिति के सदस्यों आचार्य नीरज बाबा ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस चंडी महायज्ञ में रोजाना पूजा, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया है वही अंकित बाबा ने जानकारी देतें हुये बताया कि । इस महायज्ञ में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वही बिनोद बाबा के साथ गांव के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है।जिसको लेकर इस यज्ञ का आयोजन किया गया है पूरा शिवदह पंचायत इन दिनों भक्ति के रंग में रंगा हुआ है और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ( अखण्ड भारत सें प्रवीण कुमार कि खास रिपोर्ट )










