पुलिस ने दो लाल वारंटियों को किया गिरफतार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में दबिश देते हुए दो लाल वारंटियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव के स्थानीय निवासी दीना चौधरी और महेश चौधरी हैं, जिनके विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार पूर्व में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद भी दोनों वारंटी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके गांव से ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपीयों को थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। अगले दिन दोनों वारंटियों को सिवान जेल भेज दिया गया।










