अखड़ा में असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा
बड़हरिया
बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में लगने वाला विशाल महावीरी अखड़ा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। सिवान जिले के बड़हरिया।उतर बिहार का सुप्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा मेला है। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने किया। बैठक में महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर सभी लाइसेंसधारियों को अखड़ा में असामाजिक तत्वों को शामिल नहीं करने और कानून नहीं तोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में समिति के सदस्य के अलावा अखाड़ा लाइसेंसधारी और डीजे संचालक को कानून का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ अजय कुमार,थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, सीओ सरफराज अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमशिला कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी लाइसेंसधारी तय रूट के मुताबिक अखड़ा को निकालने का समय पर मेला में पहुंचने की अपील किया गया है। बड़हरिया के बाद हरदिया शिव मंदिर परिसर में लगने वाला महावीरी अखड़ा मेला को करबला बजार पर हरदिया टोला स्थित मस्जिद में नमाज और लक्ष्मण रेखा से अखाड़े को निकालने का समय निर्धारित किया गया। बैठक में हरदिया मेला और मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर निकलने वाले जुलुश को लेकर समय का निर्धारण किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि 5 सितंबर 25 को महावीरी रात्रि जुलुश रात 12बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक खत्म कर देना है। वहीं उसी दिन सुबह आठ बजे से मोहम्मद साहब के जयंती को लेकर जुलुश मुस्लिम भाइयों द्वारा निकाला जाएगा जो दिन के दोपहर 12 बजे दिन में खत्म कर दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित समय का पालन हर हाल में सभी लाइसेंसधारी को करनी है। वही डीजे प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील गाने पर रोक रहेगी। अखाड़े के लाइसेंस के लिए 50 सदस्यों के नाम फर्म में भर कर थाना में जामा करना है जो अखाड़े को नियंत्रण करेंगे। सुरहिया, पुरानी बाजार, खानपुर, कुवही मस्जिद और लौवान कब्रस्तान सड़क को ठीक कराने की मांग की गई। थाना अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मेला का निगरानी सीसीटीवी कमरे और ड्रोन से की जाएगी। बैठक में डॉ अनिल कुमार गिरी, अनुरंजन मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश सोनी, राज किशोर साह, विजय साह, शमीम खान, दाऊद खान, बाल्मीकि प्रसाद, सुशील वर्मा, मनोज कुशवाहा, कामरेड नेता कमालुद्दीन साहब, एकरामुल हक, एडवोकेट डॉ राजू कुमार पांडेय, चंद्रमा राम, रिंकू तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।












