गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में कई अभियुक्त गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल
ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट






गोपालगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए गोपालगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए महज 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई मामलों में फरार व नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हत्या, आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम, गंभीर मारपीट, चोरी सहित अन्य संगीन मामलों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर, मांझागढ़, थावे, कुचायकोट, बैकुंठपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए गोपालगंज में कोई जगह नहीं है।
गोपालगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

















