गोपालगंज पुलिस की सतर्कता: पिकअप से 6 मवेशी जब्त, तस्करी पर कसा शिकंजा



गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विजयपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से 06 मवेशियों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई ग्राम मटियरी के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें मवेशियों को अवैध रूप से ले जाते हुए पाया गया। मौके पर वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से पशु तस्करी में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोपालगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें—
*गोपालगंज पुलिस आपके सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर














