जुआं खेलने के 5 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट :-सनम मालिक
बांदा-थाना मटौंध पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों हरिश्चन्द्र पुत्र घनश्याम निवासी कस्बा मटौंध थाना मटौंध,रोहित पुत्र जागेश्वर निवासी कस्बा मटौध थाना मटौंध,प्रेम बाबू पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी गुरहाथोक कस्बा मटौंध थाना मटौंध,अनुराग पुत्र हिम्मत सिंह निवासी हरसिंगथोक कस्बा मटौंध थाना मटौंध,बालेन्द्र पुत्र गुलाब सिंह निवासी हरसिंहथोक कस्बा मटौंध थाना मटौंध को गिरफ्तार किया गया।देर रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शराब के ठेका के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है।सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए 5 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।मौके से माल फड़ व तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 11300 रुपये व 2 मोटरसाइकिलों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर दोनों मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।












