24.6 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 मार्च 2026 को नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24.6 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मधनिषेध कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस ने सधु चौक निवासी विजय शर्मा को 24.6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 318/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा एक अन्य मामले में बसरडीला खास निवासी मुन्ना मांझी उर्फ बुनर मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब जैसे अवैध धंधे से दूर रहें और कानून का पालन करें। अभियान आगे भी जारी रहेगा।










