S.T.F एवं सिवान पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई,
सिवान जिला के दरौंदा थानान्तर्गत अपराध की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तारः 02 देशी कट्टा एवं 04 कारतूस बरामद
आज दिनांक-07.10.25 को दरौंदा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रमसापुर शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने हेतु इक्कठा हुए है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर संदर्भित स्थल पहुँच कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 02 देशी कट्टा एवं 04 कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में दरौंदा थाना कांड सं0-485/25, दिनांक-07.10.25 दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-
- रवि कुमार उर्फ बुलेट, पिता अवधेश प्रसाद, साकिन सिरसॉव, थाना दरौंदा, जिला सिवान।
- गौरव कुमार, पिता-स्व० गजेन्द्र सिंह, साकिन-भाउ छपरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान।
- नौशाद अली, पिता-हैदर मियाँ, साकिन सवान विग्रह, थाना दरौंदा, जिला-सिवान।
- आनंद कुमार, पिता-धनेश प्रसाद, साकिन-सिरसॉव, थाना दरौंदा, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
देशी कट्टा-02 कारतूस-04
> छापामारी टीम में शामिल सदस्य:- - थानाध्यक्ष दरौंदा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी।
- एस.टी.एफ टीम
- जिला आसूचना ईकाई टीम
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












