पहलेजा थानान्तर्गत घटित शिक्षक हत्याकाण्ड के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-21.11.2025 को पहलेजा थानान्तर्गत खरीका गाँव में एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस संदर्भ में पहलेजा थाना काण्ड संख्या-130/25 प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। सारण पुलिस द्वारा तत्परता से इस घटना का सफल उद्भेदन करते हुए अबतक मुख्य आरोपी सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी।
पुनः इसी क्रम में आज दिनांक 24.12.25 को प्राप्त आसूचना के आधार पर छापामारी कर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके द्वारा कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू के साथ मिलकर जघन्य अपराध किया गया था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गंडक नदी से बरामद किया गया। अग्रत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
सुमन कुमार, पिता-स्व० सुरेन्द्र राय, साकिन-खिगहीं, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण।
जप्त / बरामद सामानो की सुचीः-
मोटरसाईकिल-01
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
थानाध्यक्ष पहलेजा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।












